Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

नन्ही परियाँ

अपने मन की,
बात बतायें
परीलोक में,
हम चढ़ जाएँ

लायें वहाँ से,
नन्ही परियाँ
देख जले फिर,
सारी दुनिया


हम परियों के,
साथ में खेलें
अम्मा-दीदी,
रोटियाँ बेलें


भूख लगे तब,
घर पर आयें
साथ बैठकर,
खाना खायें


संध्या को वे,
गाना गायें
थपकी देकर,
हमें सुलायें

- विजय तिवारी " किसलय

अस्वीकरण